चने की दाल को गलाकर बनाये हुए पकोड़े कुरकुरे बनते है तो आइये जाने पकोड़े बनाने का तरीका|
चना दाल पकोड़ा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
- चना दाल – आधा कप
- बेसन – 1 चम्मच
- लाल मिर्च – 1\2 छोटी चम्मच
- नमक – 1 छोटी चम्मच
- सौंफ – 1\2 छोटी चम्मच
- अजवाइन – 1 छोटी चम्मच
- जीरा – 1 छोटी चम्मच
- अदरक – आधा इंच (कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च – 2 बारीक कटी
- प्याज – 2 बारीक कटा
- हरा धनिया – 1 चम्मच बारीक कटा
- तलने के लिए तेल
चना दाल पकोड़ा बनाने की विधि:
सबसे पहले चना दाल को 4-5 घंटे भिगो कर रख दीजिये| भिगोने के लिए किसी बर्तन में दाल और दाल से डबल पानी डाल कर रख दीजिये|
चना दाल गल जाने पर दाल से अतिरिक्त पानी हटा दीजिये| और मिक्सर जार में दाल डाले, और मिक्सर चलाये| अब इसमें आधा गिलास पानी डाल एक बार और मिक्सर चला लीजिये|
पिसा हुआ मिश्रण बड़े बर्तन में निकाल लीजिये| और प्याज, लाल मिर्च ,नमक, सौंफ, अजवाइन, जीरा, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया और बेसन डाले और चमचे से सारी सामग्री मिक्स कर लीजिये|
चना दाल पकोड़ी का गोल तैयार है|
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम होने के लिए रख दीजिये| तेल गरम होने पर गोल से निम्बू से छोटे – छोटे पकोड़े 7-8 डाले और धीमी आंच पर दोनों तरफ पलट कर सुनहरा होने तक तल लीजिये|
प्लेट में नेपकिन पेपर रखे और चना दाल पकोड़े निकाल लीजिये| इसी तरह चना दाल गोल से पकोड़े तल लीजिये|
कुरकुरे चना दाल पकोड़े तैयार है, आप इन्हे सॉस, हरी चटनी, नारियल की चटनी या चाय के साथ खिलाये और खाए|